हिमाचल में खूब फलफूल रहा क्रिप्टो करेंसी का कारोबार , अब तक आरोपियों की 47 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में अब तक मुख्य आरोपियों की 47 करोड़ की प्रॉपटी सीज कर ली गई है। हालांकि अब तक पुलिस विभाग एसआईटी के हाथ मुख्य आरोपी विजय जुनेजा नहीं लगा है , जबकि ठगी की दो हज़ार से 2500 करोड़ रुपए की राशि भी हाथ नहीं आ पाई है

Nov 27, 2024 - 18:35
 0  64
हिमाचल में खूब फलफूल रहा क्रिप्टो करेंसी का कारोबार , अब तक आरोपियों की 47 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  27-11-2024

हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में अब तक मुख्य आरोपियों की 47 करोड़ की प्रॉपटी सीज कर ली गई है। हालांकि अब तक पुलिस विभाग एसआईटी के हाथ मुख्य आरोपी विजय जुनेजा नहीं लगा है , जबकि ठगी की दो हज़ार से 2500 करोड़ रुपए की राशि भी हाथ नहीं आ पाई है। इसमें आरोपियों की ओर से हिमाचल के विभिन्न जिलों , पंजाब , हरियाणा , चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों के अलावा दुबई तक में विभिन्न इन्वेस्टमेंट व संपत्तियां जोड़ने का खेल रचा है, जिसमें हिमाचल के तीन मुख्य आरोपियों की हिमाचल-पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में खरीदी गई संपतियों में 47 करोड़ की संपति सीज की गई है। 
एसआईटी को सूचना मिल रही है कि उक्त आरोपियों ने दुबई में भी संपत्तियां खरीदी है, तो उस संदर्भ में भी जांच को अब आगे बढ़ाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में करीब दो वर्ष से क्रिप्टोकरेंसी ठगी का मामला चल रहा है। इस ठगी मामले में सबसे पहली एफआईआर जिला कांगड़ा के पालमपुर में दर्ज किया गया था। जिसमें जांच को लेकर स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम एसआईटी का भी गठन किया गया है, जो कि हर पहलू की जांच पड़ताल कर रही है। अब तक क्रिप्टो ठगी मामले के तहत 76 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मामले में लंबे समय तक फरार रहकर दुबई में भगौड़े मुख्य आरोपी बताए जा रहे सुभाष शर्मा को भी एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है।
 हालांकि अब तक किंगपिन माने जा रहे सुभाष शर्मा ने अपने से ऊपर मास्टर माइंड विजय कुमार जुनेजा को बताया है। इस आधार पर अब एसआईटी की ओर से लगातार जुनेजा को गिरफ्तार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन न्यायालय से अनुमति नहीं मिल पाई थी। अब एक बार फिर से टीम की ओर से जुनेजा को गिरफ्तार किए जाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। ठगी से जुड़े हुए सभी आरोपियों के पासपोर्ट भी सीज किए गए हैं, जिसमें उनकी हर मूवमेंट की जानकारी एसआईटी के पास पहुंच रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow