अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए पंचायत प्रधानों से पैसे मांगने पर जताई आपत्ति, प्रधान बोले मेले के लिए प्रधान से पैसे मांगना उचित नहीं

अंतरराष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले के आयोजन को लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है। मेले के लिए पंचायत प्रधानों से दो-दो हजार रुपये की मांग किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है।मामले को लेकर औद्योगिक क्षेत्र की कालाअंब पंचायत के प्रधान यशपाल नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रही थे।

Nov 2, 2026 - 20:08
Nov 2, 2026 - 20:34
 0  5
अंतरराष्ट्रीय मेले के लिए पंचायत प्रधानों से पैसे मांगने पर जताई आपत्ति, प्रधान बोले मेले के लिए प्रधान से पैसे मांगना उचित नहीं

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 2 नवंबर : 


अंतरराष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले के आयोजन को लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है। मेले के लिए पंचायत प्रधानों से दो-दो हजार रुपये की मांग किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है।मामले को लेकर औद्योगिक क्षेत्र की कालाअंब पंचायत के प्रधान यशपाल नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रही थे।

पंचायत प्रधान यशपाल ने इस मांग को अनुचित बताते हुए कहा कि मेले के आयोजन के लिए पंचायत प्रधानों से पैसे मांगना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारी नाहन से पंचायत प्रधानों से 2 -2 हजार की मांग की जा रही है जोकि उचित नही है।उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंचायतों के पास अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यों की जिम्मेदारी है, तो ऐसे में उनसे मेले के लिए धनराशि मांगना कहां तक सही है।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय इस मेले में स्थानीय कलाकारों को मंच देकर न केवल क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है, बल्कि लाखों रुपये की बचत भी की जा सकती है। उन्होंने रेणुका जी विकास बोर्डों से बाहरी राज्यों के कलाकारों पर होने वाली फिजूलखर्ची रोकने की मांग भी उठाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />