धौलाकुआं के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार

धौलाकुआं क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारापुर स्थित रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट में मैनेजर के पद पर कार्यरत परीक्षित शर्मा (30 वर्ष), पुत्र राम चन्द्र, निवासी गांव माजरा, तहसील पांवटा साहिब, रात को अपने घर लौट रहे थे। जब वे धौलाकुआं स्थित पीएनबी बैंक के समीप पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा।

May 6, 2026 - 18:22
 0  4
धौलाकुआं के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक फरार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नाहन 06 मई, 2026 : 

धौलाकुआं क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारापुर स्थित रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट में मैनेजर के पद पर कार्यरत परीक्षित शर्मा (30 वर्ष), पुत्र राम चन्द्र, निवासी गांव माजरा, तहसील पांवटा साहिब, रात को अपने घर लौट रहे थे। जब वे धौलाकुआं स्थित पीएनबी बैंक के समीप पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा।

परीक्षित शर्मा ने तुरंत अपनी कार साइड में लगाई और मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति सड़क पर उल्टा पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने इस संबंध में थाना माजरा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस हादसे से जुड़ी कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow