नगर परिषद पांवटा साहिब के नवनियुक्त अध्यक्ष - उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद को लंबे इंतजार के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष मिल गए हैं यहां आज नवनियुक्त भाजपा समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने नप अध्यक्ष उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Jul 29, 2026 - 20:41
 0  6
नगर परिषद पांवटा साहिब के नवनियुक्त अध्यक्ष - उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब 29 जुलाई, 2026 : 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब नगर परिषद को लंबे इंतजार के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष मिल गए हैं यहां आज नवनियुक्त भाजपा समर्थित अध्यक्ष उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने नप अध्यक्ष उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 मीडिया से बात करते हुए नवनियुक्त नगर परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्षा निर्मल कौर एवं उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का ने शपथ ग्रहण करने के बाद अपनी अपनी प्राथमिकताएं गिनवाई । उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम पांवटा साहिब शहर की जल भराव की समस्या अत्यंत गंभीर है जिसको दूर करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा । इसके अलावा साफ सफाई समेत गली मोहल्ले के संपर्क मार्गों और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने का भी कार्य होगा । उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे लोगों की समस्याएं सामने आएंगी, सभी पार्षदों को साथ लेकर विकास कार्यों को रफ्तार दी जाएगी।

उधर मीडिया से बात करते हुए भाजपा के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि आज लंबे इंतजार के बाद नगर परिषद पांवटा साहिब के अध्यक्ष उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो पाया है उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित नगर परिषद पांवटा साहिब विकास कार्य को रफ्तार देगी और शहर की समस्याओं को हल किया जाएगा । इसके लिए उनका पूरा सहयोग नगर परिषद को होगा ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow