महादेव कोचिंग अकादमी का एक और रिकॉर्ड : 29 में से 14 छात्रों ने उत्तीर्ण की आर्मी अग्निवीर जीडी परीक्षा

हाल ही में घोषित हुए अग्निवीर जीडी लिखित परीक्षा परिणाम में महादेव कोचिंग अकादमी ने एक बार फिर सबसे बेहतर रिजल्ट देकर एक और रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिसमें इस एकेडमी में कोचिंग ले रहे 29 में से 14 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की

Aug 2, 2025 - 16:01
Aug 2, 2025 - 16:03
 0  108
महादेव कोचिंग अकादमी का एक और रिकॉर्ड : 29 में से 14 छात्रों ने उत्तीर्ण की आर्मी अग्निवीर जीडी परीक्षा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    02-08-2025

हाल ही में घोषित हुए अग्निवीर जीडी लिखित परीक्षा परिणाम में महादेव कोचिंग अकादमी ने एक बार फिर सबसे बेहतर रिजल्ट देकर एक और रिकॉर्ड स्थापित किया है। जिसमें इस एकेडमी में कोचिंग ले रहे 29 में से 14 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अकादमी के निदेशक तरुण खन्ना ने बताया कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। 

उन्होंने कहा कि महादेव कोचिंग अकादमी गुणवत्तापूर्ण तैयारी और सही मार्गदर्शन के लिए जानी जाती है। इसीलिए पिछली तीन आर्मी अग्निवीर भर्तियों में भी उनका परीक्षा परिणाम छात्र प्रतिशतता के आधार पर पूरे जिला और राज्य में सबसे अधिक रहा है जो कि एक गर्व का विषय है। सफल हुए छात्रों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय संस्थान के अनुभवी शिक्षकों और नियमित अभ्यास सत्रों को दिया। 

अकादमी संचालक तरुण खन्ना सहित प्रबंधन एवं शिक्षण स्टाफ से शिवानी ठाकुर और मीनाक्षी ठाकुर ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए अब आने वाली शारीरिक परीक्षा की तैयारी पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस शानदार परिणाम से क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों में अकादमी के प्रति विश्वास और भी मजबूत हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow