अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र में योग शिविर आयोजित   

कमांडेंट होमगार्ड टी. आर.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आज गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र नाहन के विक्रम केंसल में योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें द्वितीय रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षुओं और बटालियन प्रशिक्षण स्टाफ के 40 जवानों को योग अभ्यास करवाया गया।

Jun 21, 2025 - 19:38
 0  21
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र में योग शिविर आयोजित   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-06-2025
कमांडेंट होमगार्ड टी. आर.शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आज गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र नाहन के विक्रम केंसल में योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें द्वितीय रिफ्रेशर कोर्स के प्रशिक्षुओं और बटालियन प्रशिक्षण स्टाफ के 40 जवानों को योग अभ्यास करवाया गया। 
उन्होंने बताया कि योग केवल बीमारियों का इलाज नहीं है , बल्कि यह कल्याण का साधन है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को विचार , क्रिया और ज्ञान में बेहतर बनाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं है जो शरीर को तंदुरुस्त रखता है , बल्कि यह शारीरिक व्यायाम से कहीं आगे है। 
उन्होंने कहा कि इस योग अभ्यास से होमगार्ड के जवानों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य रहेगी। उन्होंने बताया कि इस योग सत्र में डॉ. चितवन सूर्या द्वारा विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow