राजगढ़ में पुलिस ने पिकअप से बरामद की 140 पेटियां अवैध शराब, 30 वर्षीय युवक गिरफ्तार
जिला सिरमौर के थाना राजगढ़ के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 140 पेटियां शराब बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाहन 19 मई, 2026 :
जिला सिरमौर के थाना राजगढ़ के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 140 पेटियां शराब बरामद की हैं। मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को पुलिस चौकी यशवंतनगर की टीम गश्त एवं सुराग बूरारी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि संदीप वर्मा नामक व्यक्ति पिकअप वाहन नंबर HP 62-4944 में सोलन की ओर से नेरी पुल की तरफ अवैध शराब ले जा रहा है। सूचना में बताया गया कि उक्त वाहन कुछ ही देर में ठाकुर ढाबा, नेरी पहुंचने वाला है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नेरी क्षेत्र में नाकाबंदी कर संदिग्ध पिकअप को रोक लिया। वाहन चालक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम संदीप वर्मा निवासी गांव बजोग, डाकघर टाली भूज्जल, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर, उम्र 30 वर्ष बताया।
जब पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। वाहन से देसी शराब मार्का “संतरा नंबर-1” की 50 पेटियां तथा अंग्रेजी शराब “Royal Stag” की 90 पेटियां बरामद की गईं। इस प्रकार कुल 140 पेटियां अवैध शराब पकड़ी गईं।
पुलिस द्वारा लाइसेंस एवं परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद थाना राजगढ़ में आरोपी के खिलाफ धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?



