डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रिंस गोयल को मिला बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन प्रेजेंटेड अवार्ड

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल नाहन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में सांख्यिकीविद् व सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रिंस गोयल को वर्ष 2024 का बेस्ट पेपर प्रेजेंटेड अवार्ड मिला है। डॉ. प्रिंस गोयल विश्व के उन टॉप 5 शोधकर्ताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह अवार्ड दिया गया है

Dec 7, 2024 - 19:49
 0  65
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के डॉ. प्रिंस गोयल को मिला बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन प्रेजेंटेड अवार्ड
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  07-12-2024
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल नाहन में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में सांख्यिकीविद् व सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रिंस गोयल को वर्ष 2024 का बेस्ट पेपर प्रेजेंटेड अवार्ड मिला है। डॉ. प्रिंस गोयल विश्व के उन टॉप 5 शोधकर्ताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह अवार्ड दिया गया है। पंजाब के पटियाला में 27 से 29 नवंबर तक आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस SMTE-2024 में डॉक्टर प्रिंस गोयल को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेड अवार्ड से नवाजा गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के पटियाला में आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉक्टर प्रिंस गोयल का रिसर्च टॉप फाइव में शामिल हुआ है। 
पंजाब के पटियाला में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन साइंस , मैथमेटिक्स , टेक्नोलॉजी एंड एजुकेशन मेकिंग और शेपिंग में फ्यूचर MTE-2024 साइंस , मैथमेटिक्स टेक्नोलॉजी और एजुकेशन का लाइफ में क्या महत्व है इस विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में डॉक्टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर प्रिंस गोयल भी शामिल हुए , डॉ. प्रिंस गोयल ने इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अपनी प्रेजेंटेशन दी , जिसमें डॉक्टर प्रिंस गोयल विश्व के उन पांच शोधकर्ताओं में शामिल हो गए हैं जिन्हें बेस्ट पेपर प्रेजेंटेड अवार्ड के लिए चुना गया है। 
डॉक्टर प्रिंस गोयल ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में न केवल देश के बल्कि विश्व के कई देशों से  शोधार्थी शामिल हुए। कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलिया, इथियोपिया, अफ्रीका, और नाइजीरिया से चेयरपर्सन और विशेषज्ञ शामिल हुए। 350 से अधिक शोधकर्ताओं ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिमाचल प्रदेश से केवल मात्र डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी विभाग से वही शामिल हुए हैं जिन्हें इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। 
डॉक्टर प्रिंस गोयल ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर राजीव तुली , प्रोफेसर एंड हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉक्टर रेनू चौहान और अपने गुरु डॉक्टर प्रीति गुप्ता और मुकुंद देव को दिया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों से ही उन्हें इस कांफ्रेंस में जाने की प्रेरणा मिली है और उन्होंने ही उनका मार्ग प्रशस्त किया है। 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow