पैरा-ओलंपिक एथलेटिक्स मीट में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त ने किया सम्मानित 

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज पैरा-ओलंपिक एथलेटिक्स मीट में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया

Feb 6, 2025 - 16:23
Feb 6, 2025 - 16:59
 0  33
पैरा-ओलंपिक एथलेटिक्स मीट में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह को उपायुक्त ने किया सम्मानित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    06-02-2025

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज पैरा-ओलंपिक एथलेटिक्स मीट में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर देश व प्रदेश के साथ-साथ जिला सिरमौर का भी नाम रोशन किया है।

उन्होंने बताया कि विरेन्द्र सिंह सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लगनू गांव के दिव्यांग धावक ने स्वर्ण पदक जीत कर युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है कि जीवन में हजारों दिक्कत होने के बावजूद भी अगर मन में कुछ करने का जज्बा और लगन हो तो सफलता अवश्य की आपके कदम चूमती है।

विरेन्द्र सिंह ने दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया जबकि जीत और मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। विरेन्द्र सिंह की इस उपलब्धि पर जिला सिरमौर सहित प्रदेश भी गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने बताया कि विरेन्द्र सिंह ने 1500 व 800 मीटर दौड़ में भी देश को रजत पदक दिलाया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow