कोटडी व्यास क्लब और द स्कॉलर होम ने जीती जिला स्तर रग्बी प्रतियोगिता

सिरमौर रग्बी एसोसिएशन के द्वारा रगबी जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के द स्कॉलर होम के खेल ग्राउंड मे रविवार को आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि हिमाचल युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज (शानू जी) , विशेष अतिथि हरप्रीत , कुलवंत सिंह , शिवा चौधरी , शशिपाल चौधरी , चमन ठाकुर उपस्थित हुए जिसमें मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया

Feb 2, 2025 - 18:25
 0  25
कोटडी व्यास क्लब और द स्कॉलर होम ने जीती जिला स्तर रग्बी प्रतियोगिता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  02-02-2025
सिरमौर रग्बी एसोसिएशन के द्वारा रगबी जिला स्तरीय प्रतियोगिता जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के द स्कॉलर होम के खेल ग्राउंड मे रविवार को आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि हिमाचल युवा कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहनवाज (शानू जी) , विशेष अतिथि हरप्रीत , कुलवंत सिंह , शिवा चौधरी , शशिपाल चौधरी , चमन ठाकुर उपस्थित हुए जिसमें मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को मेडल व ट्रॉफी से सम्मानित किया। 
पूरे जिला से 9 लड़को व 5 लड़कियों की टीमों ने भाग लिया जिसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए कोटडी व्यास स्पोर्ट्स क्लब गर्ल्स की टीम ने जिला स्तरीय चैंपियनशिप मे विजेता का खिताब जीता। वही उपविजेता वेद व्यास स्पोर्ट्स क्लब रहा। लड़कों के वर्ग में भी द स्कॉलर होम की टीम विजेता , उप विजेता कोटडी व्यास स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने ख़िताब जीता। लड़कियों मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु टीम कप्तान महक , नदिता हर्षिता , दिव्यांशी, रितिका , कृतिका , स्नेहा पायल , श्वेता , दीपिका , दीक्षा कोटडी व्यास व नेहा जीवाला , लड़को मे लक्ष्य , अंकित आदित्य , प्रिंस , तरुण कोटडी व्यास , भावेश,सुरेयांश , प्रांजय शौराय , अर्शित , शौर्य द स्कॉलर होम अनिकेत नाहन को स्टेट लेवल प्रतियोगिता हेतु सिलेक्ट किया गया। 
सोनू ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु रग्बी खेल में पूरा योगदान देने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में खेल बहुत जरूरी है अगर आपने फिट रहना है आप भाग्यशाली हैं आप किसी खेल से जुड़े हैं। आप इसे दिनचर्या में बनाए रखें। समापन समारोह में चीफ गेस्ट व विशेष अतिथियों के अलावा  के अलावा रगबी संघ के सचिव सुधीर , नवप्रीत , ईरम , रूबी स्नेहा विशाल और धर्मेंद्र चौधरी शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow