ऐतिहासिक रिज पर घुड़सवारी के दौरान बेकाबू हुआ घोड़ा, महिला गिरकर घायल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर घुड़सवारी के दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया, जिससे महिला संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 10-02-2026
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज पर घुड़सवारी के दौरान एक महिला गिरकर घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घोड़ा अचानक बेकाबू हो गया, जिससे महिला संतुलन खो बैठी और जमीन पर गिर गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रिज मैदान पर घुड़सवारी के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त मानक लागू नहीं हैं।
न तो सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं और न ही सख्त निगरानी की व्यवस्था दिखाई देती है। वहीं इस दाैरान नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चाैहान ने घोड़ा संचालकों को फटकार लगाते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?

