किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में होगा सीपीआईएम का प्रदर्शन  : संजय चौहान

देश की राजधानी दिल्ली में सीपीआईएम किसानों, मजदूरों और भूमिहीनों से जुड़े मुद्दों को लेकर 24 मार्च को बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसी को लेकर प्रदेश भर में लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय जत्था निकाला जा रहा है जिसकी शुरुआत जिला मुख्यालय नाहन से हुई। मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिव संजय चौहान ने बताया आगामी 24 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने हिमाचल में भी अभियान तेज कर दिया है

Mar 9, 2026 - 19:37
 0  5
किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में होगा सीपीआईएम का प्रदर्शन  : संजय चौहान
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-03-2026

देश की राजधानी दिल्ली में सीपीआईएम किसानों, मजदूरों और भूमिहीनों से जुड़े मुद्दों को लेकर 24 मार्च को बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। इसी को लेकर प्रदेश भर में लोगों को जागरूक करने के लिए राज्य स्तरीय जत्था निकाला जा रहा है जिसकी शुरुआत जिला मुख्यालय नाहन से हुई। मीडिया से बात करते हुए सीपीआईएम के राज्य सचिव संजय चौहान ने बताया आगामी 24 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर पार्टी ने हिमाचल में भी अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि  राज्य स्तरीय जत्थे ने बस अड्डा नाहन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की कथित जन विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया और यह जत्था  प्रदेश भर में लोगों को जागरूक करेगा। 
उन्होंने बताया कि 18 मार्च तक यह जत्था नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक करेगी और दिल्ली में होने जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए अपील करेगी। संजय चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार किसान और मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के मकसद से काम कर रही है। सीपीआईएम नेताओं ने कहा कि हिमाचल में लाखों परिवारों को सरकार द्वारा बेदखल किया गया है, जिसे लेकर पार्टी भूमिहीनों को 5 बीघा जमीन देने की मांग उठा रही है। इसके अलावा केंद्र सरकार से RDG को फिर से बहाल करने और दुग्ध उत्पादकों को समर्थन मूल्य  देने की मांग भी की जा रही है। सीपीआई (एम) हिमाचल प्रदेश की राज्य कमेटी द्वारा जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर चलाया जा रहा जथा मार्च अभियान आज 9 मार्च से शुरू हो गया। इस अभियान की शुरुआत जिला सिरमौर के नाहन से की गई। 
राज्य कमेटी का यह जथा नाहन से निकलकर लोगों के बीच गया और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। यह जथा आगे प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी जाकर जनता से संपर्क करेगा। नेताओं ने कहा कि हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश के निर्माण और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए जो सपना देखा था, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए इस जथा मार्च की शुरुआत उनके गृह जिला सिरमौर से की गई है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की भाजपा सरकार आईडीजी  को खत्म करने की कोशिश कर रही है, जो हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व और अधिकारों पर सीधा हमला है। इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर, जिला सचिवालय सदस्य आशीष कुमार, लोकल कमेटी सदस्य धनीराम शर्मा, सतपाल मान, विश्वनाथ शर्मा आदि सीपीआई(एम) के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
सीपीआई (एम) के नेताओं राकेश सिंघा और संजय चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज डॉक्टर परमार की जन्मभूमि से हम यह ऐलान करते हैं कि हिमाचल प्रदेश के हकों को खत्म करने का काम करने वाली केंद्र की साम्राज्यवादी और सांप्रदायिक मोदी सरकार के मंसूबों को किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारी का भी हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश से हजारों लोग और जिला सिरमौर से सैकड़ों लोग 24 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होंगे और मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow