कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं में खुला एग्रीकल्चर कृषि कॉलेज , विधायक अजय सोलंकी ने सीएम का जताया आभार 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाहन का दौरा विकास की दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने नाहन में नए स्थान पर मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण के लिए राज्य निधि से 500 करोड़ रुपये देने की ऐतिहासिक घोषणा की है। इस निर्णय से भविष्य में जिला सिरमौर के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मीडिया को जारी प्रेस बयान में विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज का दौरा कर , वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा मौजूद कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए

Mar 9, 2026 - 19:39
Mar 9, 2026 - 20:06
 0  91
कृषि विज्ञान केंद्र धौला कुआं में खुला एग्रीकल्चर कृषि कॉलेज , विधायक अजय सोलंकी ने सीएम का जताया आभार 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-03-2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाहन का दौरा विकास की दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने नाहन में नए स्थान पर मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण के लिए राज्य निधि से 500 करोड़ रुपये देने की ऐतिहासिक घोषणा की है। इस निर्णय से भविष्य में जिला सिरमौर के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मीडिया को जारी प्रेस बयान में विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज का दौरा कर , वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा मौजूद कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र की कई अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी स्वीकार करते हुए कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। इनमें भोगपुर–सिम्बलवाला में रून नदी पर 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 6.59 करोड़ रुपये , उप्परे जमली–बरौन कथाना सड़क के लिए 5 करोड़ रुपये , ग्राम पंचायत बिक्रम बाग के डाडूवाला में फुट ब्रिज के लिए 41.36 लाख रुपये , मिश्रवाला से गांव सड़क के लिए 40 लाख रुपये , पलहोड़ी सड़क व पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये तथा धारटी धार सिंचाई योजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है। 
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने त्रिलोकपुर में उप-तहसील के साथ 2 कानूनगो सर्किल और 5 पटवार सर्किल स्थापित करने तथा धौला कुआं में कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा भी की , जिससे क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि संभवत यह पहली बार हुआ है कि किसी जनसभा में नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी प्रमुख मांगों को एक साथ स्वीकार कर लिया गया हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। 
इन घोषणाओं से सड़क , सिंचाई , प्रशासनिक सुविधाओं , शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। विधायक अजय सोलंकी ने इन महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं का हृदय से धन्यवाद किया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow