हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। आज भी लाहाैल-स्पीति के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी व चंबा व कांगड़ा में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

Mar 9, 2026 - 16:33
 0  3
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला    09-03-2026

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं। आज भी लाहाैल-स्पीति के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी व चंबा व कांगड़ा में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिली हुई है। उधर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन जिले में 9 व 10 मार्च के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 11.7, भुंतर 10.1, कल्पा 6.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 14.5, नाहन 15.1, केलांग 4.7, पालमपुर 14.5, सोलन 10.5, मनाली 8.5, कांगड़ा 14.4, मंडी 12.2, बिलासपुर 14.0, जुब्बड़हट्टी 17.2, कुफरी 10.1, कुकुमसेरी 2.2, बरठीं 11.4, कसाैली 17.1, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 9.6 व  देहरागोपीपुर में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9, 10 और 13 मार्च को राज्य की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। जबकि 11, 12 और 14 मार्च को राज्य की उच्च-मध्य भागों में बारिश-बर्फबारी और निचले/मैदानी कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow