गणपति उत्सव को लेकर हिंदू आश्रम में की गई मूर्ति स्थापना

नवयुवक मंडल नाहन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की 11वां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विधि विधान के साथ गणपति महाराज की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। जिसमें नवयुवक मंडल के साथ-साथ शहर के अन्य लोग भी शामिल

Aug 27, 2025 - 15:28
 0  21
गणपति उत्सव को लेकर हिंदू आश्रम में की गई मूर्ति स्थापना
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नवयुवक मंडल की ओर से धूमधाम से मनाया जा रहा 11वां गणेश उत्सव

29 अगस्त को हिंदू आश्रम से पांवटा साहिब के लिए निकलेगी विसर्जन यात्रा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    27-08-2025

नवयुवक मंडल नाहन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष की 11वां गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विधि विधान के साथ गणपति महाराज की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। जिसमें नवयुवक मंडल के साथ-साथ शहर के अन्य लोग भी शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय है इस गणपति उत्सव का शुभारंभ बीते कल गणपति महाराज की शोभायात्रा से किया गया जबकि आज सुबह हिंदू आश्रम नाहन में गणेश महाराज की भव्य मूर्ति पूर्ण विधि विधान के साथ स्थापित की गई। 

उन्होंने बताया कि इस 4 दिवसीय  गणपति उत्सव के दौरान अलग-अलग दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। आज मूर्ति स्थापना के बाद शाम 5:00 बजे से 10:00 तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा गणपति महाराज की आराधना की जाएगी और कल सुबह नवयुवक मंडल की ओर से एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

जिसमें  60 से 80 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा है। जबकि शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम अनुसार बाहर से आने वाले कलाकार गणपति महाराज का गुणगान करेंगे। 

29 अगस्त को सुबह 11:00 बजे हिंदू आश्रम से गणपति महाराज की विसर्जन यात्रा पांवटा साहिब के लिए निकलेगी जहां 3:00 बजे यमुना नदी में विधि विधान के साथ गणपति महाराज की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने सभी शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में शामिल होकर गणपति महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow