चंबा में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत आठ पर्यटकों की मौत
चंबा जिले में एक कार के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार देर रात चुराह उपमंडल के बैरगढ़-सच दर्रा-किलर सड़क पर हुई, लेकिन स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी शनिवार दोपहर को मिली।
चम्बा 31 मई, 2026 :
दोनों परिवार शुक्रवार को टैक्सी चालक के साथ बैरागढ़-किलाड़ मार्ग वाया सचे जोत के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि पर्यटक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बैरागढ़ से सचे पास के लिए निकले थे। वाहन में दो बच्चों समेत आठ पर्यटक और चालक सवार थे। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब टैक्सी डलहौजी नहीं लौटी तो वाहन मालिक को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
चिंतित टैक्सी मालिक ने वाहन की जीपीएस लोकेशन खंगाली। जीपीएस के अनुसार वाहन कालावन क्षेत्र के पास एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई दे रहा था और उसमें किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, जिसमें वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका सामने आई।
What's Your Reaction?


