गुड गवर्नेंस इंडेक्स में हमीरपुर का सराहनीय प्रदर्शन , पुरस्कार स्वरुप मिली 25 लाख रुपये की राशि
जिला सुशासन सूचकांक यानि डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स (डीजीजीआई) में जिला हमीरपुर ने एक बार फिर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इस पुरस्कार के रूप में जिला हमीरपुर को 25 लाख रुपये की राशि मिली है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को शिमला में आरंभ हुए प्रदेश के विभिन्न जिलों के डीसी-एसपी के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान हमीरपुर के उपायुक्त अमरजीत सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 08-11-2024
What's Your Reaction?

