ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देने के हर संभव किए जाएंगे प्रयास : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज छोटा शिमला में आयोजित द्वितीय नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

Apr 14, 2025 - 19:28
 0  36
 ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देने के हर संभव किए जाएंगे प्रयास : शिक्षा मंत्री
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-04-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज छोटा शिमला में आयोजित द्वितीय नेशनल ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्रेपलिंग खेल का अपना एक प्राचीन इतिहास है और प्राचीन सभ्यता से इस खेल को खेला जाता है। इस खेल में हमारे प्रदेश तथा देश के खिलाड़ी आगे बढ़ रहे है।

उन्होंने कहा कि ग्रेपलिंग खेल को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे ताकि प्रदेश के बच्चे आगे जाकर इस खेल में अपना नाम रोशन कर सकें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश नशे के खिलाफ एक निर्णायक जंग लड़ रहा है। 

इस दृष्टि से भी खेलो को बढ़ावा देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है ताकि नशे को छोड़ कर बच्चे खेल की और प्रोत्साहित हो उन्होंने सभी आयोजकों को ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन की बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। 

इस दौरान पूर्व विधायक योगेंद्र चंद्र, ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कपूर, महासचिव ब्रिज शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, हिमाचल प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी के महासचिव व ऑल इंडिया ग्रेपलिंग कमेटी के संयुक्त सचिव गोपाल चंद मामटा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow