चंबा के सुराल भटोरी में एक बार फिर दुर्लभ वन्य जीव बर्फानी तेंदुए के होने के मिले प्रमाण   

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल भटोरी में एक बार फिर दुर्लभ वन्य जीव बर्फानी तेंदुए के होने के प्रमाण मिले हैं। वन विभाग के ट्रैप कैमरों में इसकी तस्वीरें कैद हुई

Feb 23, 2026 - 20:09
 0  23
चंबा के सुराल भटोरी में एक बार फिर दुर्लभ वन्य जीव बर्फानी तेंदुए के होने के मिले प्रमाण   

यंगवार्ता न्यूज़ -  चंबा    23-02-2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी के सुराल भटोरी में एक बार फिर दुर्लभ वन्य जीव बर्फानी तेंदुए के होने के प्रमाण मिले हैं। वन विभाग के ट्रैप कैमरों में इसकी तस्वीरें कैद हुई हैं। इसमें बर्फानी तेंदुआ बर्फ में विचरण करता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह वन्य प्रजाति ऐसी है, जो कि दुनिया से विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी है। ऐसे में वन विभाग ने इस प्रजाति के संरक्षण को लेकर जंगलों में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस प्रजाति के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

लोगों को उसके संरक्षण में विभाग का सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कुछ वर्ष पहले भी पांगी के जंगलों में बर्फानी तेंदुआ होने की प्रमाण मिले थे, लेकिन उसके बाद उसकी सही गणना नहीं हो पाई। 

यही वजह है कि इस बार वन्य प्राणी व वन विभाग ने अपने-अपने परिक्षेत्रों में ट्रैप कैमरे लगाए। इन कैमरों से जहां शिकारियों पर नजर रखी गई, वहीं जंगलों में फलने-फूलने वाली वन्य जीवों की प्रजातियों की भी निगरानी की गई। उधर, वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि सुराल भटोरी में बर्फानी तेंदुए की तस्वीरें कैद हुई हैं। 

इन विलुप्त प्रजाति के संरक्षण को लेकर उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वन रक्षकों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि वे जंगलों में अपनी निगरानी बढ़ाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow