चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर बस पलटने से कई घायल

नूरपुर के निकट न्याजपुर में एक निजी बस (HP72 D3791) पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस चंबा से ऊना जा रही थी। नूरपुर पहुंचते ही न्याजपुर के पास अचानक बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जबकि बस चालक बेसुध होकर खिड़की से बाहर गिर गया।

May 3, 2026 - 14:29
 0  38
चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर बस पलटने से कई घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

काँगड़ा 03 मई, 2026 :

नूरपुर के निकट न्याजपुर में एक निजी बस (HP72 D3791) पलटने से करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे एक निजी बस चंबा से ऊना जा रही थी। नूरपुर पहुंचते ही न्याजपुर के पास अचानक बस चालक को हार्ट अटैक आने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जबकि बस चालक बेसुध होकर खिड़की से बाहर गिर गया।
 
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया। इस बीच स्थानीय विधायक रणवीर सिंह निक्का भी अस्पताल पहुंचे। गंभीर रूप से घायल तीन सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि हादसे में घायल अन्य सवारियों का नूरपुर अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
 
हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन घायलों गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है, शेष घायलों का नूरपुर सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से गंभीर रूप से घायलों को 5 हजार रुपये और घायलों को 2 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow