मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाई पांच किलो चांदी
पंजाब के अमृतसर से पहुंचे माता के भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में पांच किलोग्राम चांदी अर्पित की। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के दर्शन स्थल पर लगी पाइपदार रेलिंग पर चांदी मढ़वाने का कार्य करवाया गया। पुजारी जीत लाल कालिया और पुजारी विनोद कालिया ने श्रद्धालुओं से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई
ऊना, 05 - 05 - 2026 :
पंजाब के अमृतसर से पहुंचे माता के भक्तों ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता चिंतपूर्णी मंदिर में पांच किलोग्राम चांदी अर्पित की। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर के दर्शन स्थल पर लगी पाइपदार रेलिंग पर चांदी मढ़वाने का कार्य करवाया गया। पुजारी जीत लाल कालिया और पुजारी विनोद कालिया ने श्रद्धालुओं से विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद सोमवार देर रात दर्शन स्थल पर चांदी लगाने का कार्य शुरू किया गया।
कार्य पूर्ण होने पर दर्शन स्थल को भव्य और आकर्षक स्वरूप मिला। जानकारी अनुसार पहले यहां लगी चांदी समय के साथ काफी खराब हो चुकी थी। इसे सावधानीपूर्वक हटाकर मंदिर के सोना-चांदी दानपात्र में जमा करवा दिया गया। इसके पश्चात नई चांदी को विधिवत स्थापित किया गया। यह पूरा कार्य पूर्व सैनिकों के इंचार्ज विधि चंद की निगरानी में संपन्न हुआ। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के भक्तों की माता रानी के प्रति गहरी आस्था है।
What's Your Reaction?


