छोटे एलपीजी सिलेंडर भरते समय लीक हुई गैस से भड़की आग , दो बच्चों सहित पांच झुलसे , पीजीआई रेफर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस तीन में व्यावसायिक से घरेलू सिलिंडर में गैस भरते समय आग भड़क गई और जोर का धमाका हुआ। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो बच्चियां , दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घायलों को बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया।। इसके बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है

Mar 1, 2025 - 19:49
 0  45
छोटे एलपीजी सिलेंडर भरते समय लीक हुई गैस से भड़की आग , दो बच्चों सहित पांच झुलसे , पीजीआई रेफर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  01-03-2025

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस तीन में व्यावसायिक से घरेलू सिलिंडर में गैस भरते समय आग भड़क गई और जोर का धमाका हुआ। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो बच्चियां , दो महिलाएं और एक व्यक्ति शामिल है। घायलों को बद्दी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया।। इसके बाद सभी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पांचों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। गैस लीक होना धमाके का कारण बताया जा रहा है। 
जानकारी के अनुसार बद्दी के फेज तीन के मकान नंबर 36 में शनिवार सुबह 8:30 बजे यह हादसा हुआ। वाहन चालक दुष्यंत भारत गैस के व्यावसायिक सिलेंडर से गैस को छोटे सिलेंडर में शिफ्ट कर रहा था। अचानक गैस लीक हो गई। इस दौरान मकान में एक महिला राजवती जोत जला रही थी। जैसे ही गैस लीक हुई तो आग जोत से पूरे कमरे में फैल गई और धमाका हो गया। धमाका होने के साथ ही कमरे का दरवाजा खुल गया। इससे काफी गैस बाहर निकल गई, अन्यथा हादता और भयानक हो सकता था। 
आग से मकान के अंदर रहने वाली राजवती (60) पत्नी जगबीर, मीना (30) पत्नी राज कुमार, दो बेटियां साक्षी (12) व पीहू (10) तथा ट्रक का चालक दुष्यंत बुरी तरह से झुलस गए। राजकुमार उस समय घर पर नहीं था , वह गैस की सप्लाई करने जा रहा था। आवाज सुनते ही आसपास के लोग जमा हो गए और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। 
लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी के पहुंचने तक आग बुझ गई थी। एएसपी बड़ी अशोक वर्मा बताया कि पुलिस ने गैस शिफ्ट कर रहे ट्रक चालक दुष्यंत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी घायलों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow