ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU की बड़ी कार्रवाई, मकान मालिक समेत 11 गिरफ्तार, 1.41 लाख रुपये बरामद

जिला सिरमौर के ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान मालिक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में दांव पर लगाई गई 1,41,500 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस थाना रेणुका जी में आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

Oct 14, 2026 - 18:10
 0  29
ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU की बड़ी कार्रवाई, मकान मालिक समेत 11 गिरफ्तार, 1.41 लाख रुपये बरामद

यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी 14 अक्टूबर : 

जिला सिरमौर के ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान मालिक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में दांव पर लगाई गई 1,41,500 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस थाना रेणुका जी में आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को SIU नाहन की टीम ददाहू बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमित सब्रवाल निवासी यूको बैंक के नजदीक ददाहू अपने मकान के कमरों में जुआ खिलवाने का काम करता है और उस समय भी उसके मकान में कई लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत दबिश दी। मकान की धरातल मंजिल पर स्थित एक कमरे की तलाशी के दौरान 10 व्यक्ति फर्श पर बैठकर पैसों का दांव लगाते हुए ताश से जुआ खेलते पाए गए। पुलिस को देखकर सभी लोग खड़े हो गए और ताश के पत्ते फर्श पर फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने मौके से 1,41,500 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए।

पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में सुनील अत्री निवासी पराडा, गोविंद सिंह निवासी फिडोग, शिलाई, राजेंद्र कुमार, कलम सिंह और विक्रम सिंह निवासी जाईंचा मझाईं, ददाहू, राकेश शर्मा निवासी डुंगी कंडयोण, ददाहू, रामचंद्र निवासी भेनू, ददाहू, दीपचंद निवासी दुभोड़, शिलाई, सुरजन सिंह निवासी भरायण, ददाहू तथा महेंद्र सिंह निवासी पराडा, ददाहू को पकड़ा। इसके अलावा मकान मालिक अमित सब्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया।

मामले में मकान मालिक अमित सब्रवाल के विरुद्ध धारा 3 तथा जुआ खेलते पकड़े गए अन्य 10 व्यक्तियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 4 के तहत पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />