टिप्पर ने मारी बाइक को टक्कर, बाइक सवार युवक घायल, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
जिला सिरमौर के नाहन थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 16 जून, 2026 :
जिला सिरमौर के नाहन थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने इस संबंध में टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को अमन कुमार निवासी गांव एवं डाकघर विक्रम बाग, तहसील नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह सुबह करीब 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल नंबर HP 18A 5157 पर आईटीआई नाहन जा रहा था। जब वह खजुरना-विक्रम बाग मार्ग पर प्राचीन शिव मंदिर के समीप पहुंचा, तो सामने से आ रहे टिप्पर नंबर HR 58 E 7340 ने कथित रूप से तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में अमन कुमार मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया।
पुलिस थाना नाहन ने शिकायत के आधार पर टिप्पर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?




