डाइट नाहन में नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला का चौथा दिन: विद्यालय प्रबंधन में एआई और तकनीक के उपयोग पर दिया जोर

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के तत्वावधान में विद्यालय प्रमुखों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला के चौथे दिन विभिन्न अकादमिक एवं प्रशासनिक विषयों पर सार्थक सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला के चौथे दिन के प्रथम सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजहाल के कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता श्री अतुल कुमार ने ‘प्रभावी नेतृत्व और संसाधन आवंटन के लिए आईसीटी तथा विद्यालय प्रबंधन में तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग’ विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

Nov 20, 2026 - 14:13
 0  3
डाइट नाहन में नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला का चौथा दिन: विद्यालय प्रबंधन में एआई और तकनीक के उपयोग पर दिया जोर
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 20 नवंबर : 
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन के तत्वावधान में विद्यालय प्रमुखों के लिए आयोजित पाँच दिवसीय नेतृत्व एवं प्रबंधन कार्यशाला के चौथे दिन विभिन्न अकादमिक एवं प्रशासनिक विषयों पर सार्थक सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला के चौथे दिन के प्रथम सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजहाल के कंप्यूटर साइंस प्रवक्ता श्री अतुल कुमार ने ‘प्रभावी नेतृत्व और संसाधन आवंटन के लिए आईसीटी तथा विद्यालय प्रबंधन में तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग’ विषय पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि आधुनिक समय में तकनीक और एआई के विवेकपूर्ण उपयोग से विद्यालयीन प्रशासन, समय-सारणी, संसाधन प्रबंधन और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक सुगम तथा परिणामोन्मुखी बनाया जा सकता है। दूसरे सत्र में पीएम श्री विद्यालय ददाहू के प्रधानाचार्य श्री राज कुमार ने ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में परिकल्पित स्कूल परिसरों के लिए दृष्टिकोण, कार्रवाई क्षेत्र से सीख तथा कार्य योजना तैयार करने’ के विषय पर अपने विचार और अनुभव साझा किए। उन्होंने स्कूल कॉम्प्लेक्स की अवधारणा को प्रभावी ढंग से लागू करने के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।
सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागी विद्यालय प्रमुखों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर गहन समूह चर्चा करवाई गई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने विद्यालय के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास के लिए ठोस कार्य योजनाएँ तैयार कीं और उन्हें सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />