डी.ए.वी. विद्यालय नाहन में उल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
आज डी.ए.वी. विद्यालय नाहन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को योग के महत्व से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ व संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत शारीरिक शिक्षक अशोक द्वारा बच्चों को वार्म-अप करवाकर की गई
यंगवार्ता न्यूज नाहन, 22 जून 2026 :
कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुति बच्चों द्वारा योग पर आधारित एक विशेष स्किट रही। इस स्किट के माध्यम से बच्चों ने योग की विभिन्न कलाओं और आसनों को नाटकीय रूप में प्रस्तुत किया और संदेश दिया कि तनाव व बीमारियों को दूर भगाने के लिए योग कितना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राएं - प्रणामासन, हस्तउत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि - पूरे शरीर को लचीला बनाती हैं, पाचन तंत्र मजबूत करती हैं, वजन नियंत्रित रखने में मदद करती हैं और दिमाग को शांत व एकाग्र करती हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बच्चों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और प्रतिदिन योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और दिमाग तेज रहता है। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक दिग्विजय ने भी बच्चों को विभिन्न योग मुद्राओं के सही तरीके और स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि वे स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
What's Your Reaction?




