दुःखद : घासनी में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत 

संगड़ाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैंज में एक दु:खद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सैंज गांव की 45 वर्षीय महिला इंदिरा देवी, पत्नी रणदीप सिंह, की पहाड़ी से गिरने से मौत

Mar 5, 2025 - 16:41
 0  86
दुःखद : घासनी में घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरने से मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह    05-03-2025

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैंज में एक दु:खद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, सैंज गांव की 45 वर्षीय महिला इंदिरा देवी, पत्नी रणदीप सिंह, की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई।

 घटना मंगलवार सुबह की है जब इंदिरा देवी घास काटने के लिए घर से निकली थीं। घासनी में काम करते समय अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरी खाई में जा गिरीं। महिला के देर तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। बाद में उन्हें अचेत अवस्था में पाया गया और तुरंत संगड़ाह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। 

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
        
घटना की पुष्टि करते हुए एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिवार को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार की आर्थिक सहायता दी गई है। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है, और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow