सिरमौर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 20.14 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

जिला सिरमौर के डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम गश्त के दौरान मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी।

May 1, 2026 - 16:22
 0  5
सिरमौर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 20.14 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

नाहन 01 मई, 2026 :

जिला सिरमौर के डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20.14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिटेक्शन सेल की टीम गश्त के दौरान मादक पदार्थों से संबंधित गुप्त सूचनाएं एकत्र कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय स्रोत से सूचना मिली कि दो युवक, जो नशा तस्करी में संलिप्त हैं, चंडीगढ़ से मोटरसाइकिल (HP13-3714, KTM) पर हेरोइन लेकर सराहां (सोलन) की ओर जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उज्जल माजरी बैरियर के पास नाका लगाकर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 20.14 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान  शुभम शर्मा उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी डा0 सायरी तह0 कंडाघाट जिला सोलन हि0प्र0 और रजत मिश्रा उम्र 27 वर्ष  पुत्र रमन मिश्रा निवासी गांव बालकरूपी डा0 व तह0 जोगींद्रनगर जिला मंण्डी हि0प्र0 के रूप में हुई है ।

इस संबंध में पुलिस थाना काला आम्ब में आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है।पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow