नहाते समय गहरी नदी डूबे 7 बच्चे , 5 की मौत , 2 बच्चे लापता , रेस्कयू ऑपरेशन जारी 

बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए , जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आला-अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। गोताखोरों की मदद से जिन पांच बच्चों का रेस्क्यू किया गया, उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि, 2 बच्चों की सांसें चल रही थी

Oct 7, 2024 - 00:15
 0  173
नहाते समय गहरी नदी डूबे 7 बच्चे , 5 की मौत , 2 बच्चे लापता , रेस्कयू ऑपरेशन जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - रोहतास  06-10-2024
बिहार के सासाराम में तुम्बा गांव के निकट सोन नदी में रविवार को स्नान करने गए सात बच्चे डूब गए , जिसमें तीन बच्चियां भी शामिल हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांच बच्चों का शव निकाला गया है। दो बच्चों की खोजबीन जारी है। घटना की सूचना मिलते ही आला-अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। गोताखोरों की मदद से जिन पांच बच्चों का रेस्क्यू किया गया, उनमें से तीन की मौत हो चुकी थी। जबकि, 2 बच्चों की सांसें चल रही थी। 
दोनों बच्चों को एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहतास भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि डूबने वाले सभी बच्चे एक ही परिवार के हैं जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्चों के साथ अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी शोक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 
ग्रामीण भी बचाव दल की मदद कर रहे हैं, लेकिन पानी गहरा होने और बहाव तेज होने के कारण बाकी बच्चों की तलाश में दिक्कत आ रही है। इस घटना से पूरे इलाके में गम का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं, गांव के लोग सदमे में हैं और लापता बच्चों के जल्द मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। प्रशासन एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम का इंतजार हो रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow