नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11 वां जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। नाहन में आयोजित हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इस योग शिविर का शुभारंभ किया

Jun 21, 2025 - 19:39
 0  37
नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-06-2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज नाहन के चम्बा ग्राउंड में 11 वां जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। नाहन में आयोजित हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप तथा विधायक नाहन अजय सोलंकी व उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर इस योग शिविर का शुभारंभ किया। 
इस दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ.इंदु शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए एक माह पूर्व से योग प्रशिक्षुओं तथा आम जन को ऑनलाइन माध्यम से योग अभ्यास करवाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि  जिला में 120 योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।  
आज पूरे जिला में 135 स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया है ताकि योग पद्धति को गांव के दूर दराज क्षेत्रों तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान सहित विभिन्न स्कूलों के छात्रों , मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ने भी योग क्रिया में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow