निर्धनों का दर्द बाँटने झुग्गी बस्ती पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़ , लोगों का बांटे कपड़े और खिलौने

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी हमीरपुर और उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी बड़सर ने शनिवार को यहां मिनी सचिवालय के परिसर के साथ लगते क्षेत्र की झुग्गी बस्ती के लोगों और बच्चों को कपड़े एवं खिलौने वितरित किए।  इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आम घरों में कई ऐसे कपड़े और खिलौने पड़े रहते हैं जोकि अच्छी हालत में होते हैं, लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य इनका उपयोग नहीं कर रहा होता है।

Jul 18, 2026 - 14:19
 0  8
निर्धनों का दर्द बाँटने झुग्गी बस्ती पहुंची डीसी गंधर्वा राठौड़ , लोगों का बांटे कपड़े और खिलौने
 
यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  18-07-2026
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी हमीरपुर और उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी बड़सर ने शनिवार को यहां मिनी सचिवालय के परिसर के साथ लगते क्षेत्र की झुग्गी बस्ती के लोगों और बच्चों को कपड़े एवं खिलौने वितरित किए।  इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि आम घरों में कई ऐसे कपड़े और खिलौने पड़े रहते हैं जोकि अच्छी हालत में होते हैं, लेकिन परिवार का कोई भी सदस्य इनका उपयोग नहीं कर रहा होता है। 
जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने इन कपड़ों और खिलौनों को एकत्रित करने का अभियान चलाया था। इसी अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगांे ने कपड़े और खिलौने जिला रैडक्रॉस सोसाइटी को सौंपे थे। इन्हीं कपड़ों और खिलौनों को जरुरतमंद लोगों एवं बच्चों को बांटा जा रहा है। उपायुक्त ने कपड़े एवं खिलौने दान करने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया।

 कार्यक्रम के दौरान एडीसी एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, एसडीएम एवं उपमंडलीय रेडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति डोगरा, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव लवकेश शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पहले, उपायुक्त ने मिनी सचिवालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मिनी सचिवालय परिसर में संचालित किए जा रहे पुस्तकालय में विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम स्वाति डोगरा ने उपायुक्त को विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow