सीएम सुक्खू ने जंगलबैरी और चबूतरा गांव में बारिश में हुए नुकसान का लिया जायजा  

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार सुबह जंगलबैरी पहुंचे। उन्होंने यहां आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बैरी में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चबूतरा गांव पहुंचकर जमीन धंसने से जमींदोज हुए घरों का जायजा लिया

Sep 7, 2025 - 13:17
 0  23
सीएम सुक्खू ने जंगलबैरी और चबूतरा गांव में बारिश में हुए नुकसान का लिया जायजा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    07-09-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार सुबह जंगलबैरी पहुंचे। उन्होंने यहां आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बैरी में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी मांगों को सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री ने चबूतरा गांव पहुंचकर जमीन धंसने से जमींदोज हुए घरों का जायजा लिया। 

उन्होंने आपदा से हुए नुकसान की जमीनी हकीकत जानकारी अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। 

इससे पहले हमीरपुर जिले के दौरे के दौरान जंगलबैरी हेलीपैड पर स्थानीय बच्चे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिले और हेलिकाप्टर में बैठने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री ने पायलट को बुलाकर बच्चों को हेलिकाप्टर में बिठाकर उनकी इच्छा पूरी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow