पंचायत चुनाव परिणाम के बाद विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज
पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद क्षेत्र में विवाद का एक मामला सामने आया है। थाना पुरुवाला के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब 31 मई, 2026 :
पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद क्षेत्र में विवाद का एक मामला सामने आया है। थाना पुरुवाला के अंतर्गत एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखदेव सिंह (38) पुत्र राम प्रकाश निवासी गांव ज्वालापुर, डाकघर निहालगढ़, तहसील पांवटा साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 30 मई 2026 को निहालगढ़ ग्राम पंचायत के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद वह अपने घर ज्वालापुर लौट रहा था। रास्ते में वह अपने घर के समीप स्थित तिलक राज चौधरी के पीजी में कुछ समय के लिए बैठा हुआ था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी दौरान तिलक राज हाथ में डंडा लेकर वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसने मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे उसे चोटें आईं।
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पुरुवाला में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा घटना के संबंध में तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?