पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा और स्वच्छ एवं हरित हिमाचल के लिए पौधरोपण को बनाये जन अभियान : डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पौधरोपण को जन अभियान बनाकर एवं रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित बनाकर ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। डॉ. शांडिल आज यहां महासू मित्र मंडल तथा वन विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में महासू वाटिका में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि पौधरोपण को जन अभियान बनाकर एवं रोपित पौधों की देखभाल सुनिश्चित बनाकर ही पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। डॉ. शांडिल आज यहां महासू मित्र मंडल तथा वन विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में महासू वाटिका में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वन महोत्सव एवं पौधरोपण जैसे कार्यक्रम मानव जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण का उद्देश्य के निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने महासू मित्र मंडल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
What's Your Reaction?






