हिमाचल के सबाथू में मिला 4.5 करोड़ वर्ष पुरानी स्नेकहेड मछली का जीवाश्म , डा. आर्या की ऐतिहासिक उपलब्धि
प्रसिद्ध भूविज्ञानी और टेथिस फॉसिल म्यूज़ियम के संस्थापक डॉ. रितेश आर्या ने हिमाचल प्रदेश की सबाथू संरचना (Subathu Formation) से लगभग 4.5 करोड़ वर्ष पुरानी स्नेकहेड मछली की खोपड़ी (Snakehead Fish Skull) की खोज की है। यह उल्लेखनीय खोज मीठे पानी की मछलियों के विकास और टेथिस सागर के भूवैज्ञानिक इतिहास को समझने में नई दिशा प्रदान करती है
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 06-11-2025
प्रसिद्ध भूविज्ञानी और टेथिस फॉसिल म्यूज़ियम के संस्थापक डॉ. रितेश आर्या ने हिमाचल प्रदेश की सबाथू संरचना (Subathu Formation) से लगभग 4.5 करोड़ वर्ष पुरानी स्नेकहेड मछली की खोपड़ी (Snakehead Fish Skull) की खोज की है। यह उल्लेखनीय खोज मीठे पानी की मछलियों के विकास और टेथिस सागर के भूवैज्ञानिक इतिहास को समझने में नई दिशा प्रदान करती है। डॉ. आर्या ने यह जीवाश्म एक छोटी धारा में खोजा , जो सबाथू संरचना की परतों को काटते हुए बहती है। ये अवसादी चट्टानें उस काल की हैं जब टेथिस सागर धीरे-धीरे समाप्त हो रहा था और भारत अफ्रीका से अलग होकर गोंडवाना भूभाग का हिस्सा बनते हुए एशिया से टकराने की दिशा में अग्रसर था। उस समय तक हिमालय पर्वतों का निर्माण नहीं हुआ था और पूरी धरती पर टेथिस महासागर का प्रभुत्व था।
What's Your Reaction?

