पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्कूटी ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी चलाने का मामला सामने आया है। यहां राजबन की ओर से आ रही एक स्कूटी ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Nov 11, 2026 - 20:32
 0  12
पांवटा साहिब में तेज रफ्तार स्कूटी ने खड़ी बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  11-11-2026

पांवटा साहिब में तेज रफ्तार और लापरवाही से स्कूटी चलाने का मामला सामने आया है। यहां राजबन की ओर से आ रही एक स्कूटी ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को साजिद अली पुत्र वसीम खान निवासी अमरकोट ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई।
 
 
 
शिकायतकर्ता के अनुसार, 9 नवंबर को अंकुर निवासी अमरकोट और उसके चाचा धर्मेंद्र निवासी राजबन उसकी दुकान पर हार्डवेयर का सामान लेने आए थे। दोपहर करीब 1:30 बजे अंकुर अपनी मोटरसाइकिल नंबर HP17J1734 पर बैठा हुआ था, जबकि धर्मेंद्र भी उसके साथ मौजूद था। दोनों राजबन जाने की तैयारी कर रहे थे और मोटरसाइकिल अभी स्टार्ट भी नहीं हुई थी। इसी दौरान राजबन की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक स्कूटी ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। 
 
 
 
 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर बैठे अंकुर और धर्मेंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गए। हादसे में दोनों को चोटें आईं। बाद में स्कूटी का नंबर HP08AA0186 पाया गया। शिकायत के अनुसार स्कूटी चालक की पहचान मदन लाल पुत्र शोभ राम निवासी टिक्कर, कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पांवटा साहिब में स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />