पांवटा साहिब का स्थापना दिवस पर निकला भव्य नगर कीर्तन, सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने 1685 में बसाया था पांवटा साहिब
सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज द्वारा बसाए गए ऐतिहासिक और पवित्र शहर पांवटा साहिब का स्थापना दिवस आज बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शहर में एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।
मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के मैनेजर जगीर सिंह ने बताया कि नाहन के राजा मेदनी प्रकाश के निवेदन पर गुरु गोविंद सिंह महाराज आनंदपुर साहिब से चलकर 1685 ईस्वी में सिरमौर रियासत पहुंचे थे इस दौरान सिरमौर रियासत का भ्रमण करते समय गुरु गोविंद सिंह महाराज को यमुना का किनारा बेहद पसंद आया और गुरु गोविंद सिंह महाराज ने नाहन से चलकर यमुना के किनारे यहां पांव टिकाया। जिसके बाद यहां का नाम पांवटा साहिब हुआ और यहां शहर की स्थापना हुई। गुरु साहिब ने यहां अपने जीवन के साढ़े चार वर्ष व्यतीत किए और यहीं पर अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों की रचना की। उन्होंने बताया की स्थापना दिवस को समर्पित आज शहर में भव्य नगरी कीर्तन निकाला जा रहा है इसके अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों के लिए यहां विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई इसके अलावा कीर्तन दरबार भी आयोजित किया जा रहे हैं भारी संख्या में श्रद्धालु पड़ोसी राज्यों से भी यहां कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंच रहे हैं।
What's Your Reaction?
