नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ग्राउंड भराड़ी में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला कल्याण विभाग, शिमला द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड, भराड़ी, शिमला में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Jul 1, 2026 - 17:23
 0  5
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस ग्राउंड भराड़ी में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
यंगवार्ता न्यूज शिमला, 01 जुलाई, 2026 : 
जिला कल्याण विभाग, शिमला द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड, भराड़ी, शिमला में एक दिवसीय नशा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस कार्यक्रम में सीडीएसी पेस सेंटर, लक्कड़ बाजार, शिमला तथा इसके कंडाघाट और ठियोग केंद्रों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, म्यूजिकल चेयर तथा म्यूजिकल बॉल सहित विभिन्न खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने सभी प्रतियोगिताओं में उत्साह, टीम भावना और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी, शिमला कपिल देव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होने  दोहराया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ, जिम्मेदार एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा सके।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी, शिमला शहरी ने सीडीएसी पेस सेंटर, लक्कड़ बाजार के प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ का सहयोग एवं समन्वय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी कर्मचारियों का भी कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद दिया। -0-

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow