पैरवी पुल के पास लटका सेब से भरा ट्राला , 13 घंटे बंद रही कुम्हाहटटी छैला सड़क

कुम्हारहट्टी छैला सड़क पर सनौरा के समीप पैरवी पुल में बार बार ट्राले फंस रहे है और यह पुल घंटो जाम का कारण बन रहा है। आज सुबह भी लगभग तीन बजे सोलन की ओर जा रहा सेब से भरा एक ट्राला पैरवी पुल के पास सड़क से नीचे की तरफ लटक गया और आवाजही पूरी तरह बंद होने के कारण पुल के दोनों और सेंकड़ो वाहनो की लम्बी कतारें लग गयी

Oct 3, 2024 - 01:40
 0  104
पैरवी पुल के पास लटका सेब से भरा ट्राला , 13 घंटे बंद रही कुम्हाहटटी छैला सड़क
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  02-10-2024

कुम्हारहट्टी छैला सड़क पर सनौरा के समीप पैरवी पुल में बार बार ट्राले फंस रहे है और यह पुल घंटो जाम का कारण बन रहा है। आज सुबह भी लगभग तीन बजे सोलन की ओर जा रहा सेब से भरा एक ट्राला पैरवी पुल के पास सड़क से नीचे की तरफ लटक गया और आवाजही पूरी तरह बंद होने के कारण पुल के दोनों और सेंकड़ो वाहनो की लम्बी कतारें लग गयी। 
अगर यह ट्राला पैरवी नदी में गिर जाता तो जान माल दोनों का नुकसान हो सकता था। रासू मांदर , पझोता परघेल सहित ठियोग , चोपाल व कोटखाई की और से आने वाली तथा इन सभी क्षेत्रो की और जाने वाली निजी व सरकारी बसे भी इस जाम में फंस गई जिसके कारण यात्रियो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेब सीजन के कारण दर्जनों सेब से लदे ट्रक भी इस जाम मे फंस गए। इस ट्राले से पहले सेब की पेटियां उतारी गई। 
फिर क्रेन की मदद से ट्राले को निकाला गया और इस प्रक्रिया में लगभग 13 घंटे का समय लग गया। इससे पहले 10 सितंबर को भी  एक ट्राला इसी पूल में फंस गया था जिसके कारण यह सड़क लगभग 10 घंटे बंद रही थी। स्थानीय लोगो का कहना है कि इस सड़क मार्ग को कभी भी किसी सरकार ने प्राथमिकता नही दी है। अगर यहां इस स्थान पर सड़क को चोड़ा किया होता तो आज यहां लोगो को यह परेशानी ना उठानी पड़ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow