किन्नौर: पॉक्सो कोर्ट ने युवक को सुनाई एक वर्ष की सजा, ₹5,000 का जुर्माना

किन्नौर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट), रामपुर ने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी सन्नी नेगी (23 वर्ष), निवासी गांव कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कारावास तथा ₹5,000 जुर्माने की सजा सुनाई।

Aug 6, 2026 - 17:26
 0  56
किन्नौर: पॉक्सो कोर्ट ने युवक को सुनाई एक वर्ष की सजा, ₹5,000 का जुर्माना
यंगवार्ता न्यूज - रामपुर बुशहर/किन्नौर, 6 अगस्त : 

किन्नौर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट), रामपुर ने पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी सन्नी नेगी (23 वर्ष), निवासी गांव कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के कारावास तथा ₹5,000 जुर्माने की सजा सुनाई।

उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि मामला 8 दिसंबर 2023 का है। आरोप है कि आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के साथ पीड़िता के घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और घर पर पत्थरबाजी की। शिकायत के अनुसार आरोपी पहले से भी नाबालिग पीड़िता को रास्ते में आते-जाते परेशान और छेड़छाड़ करता था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई और जांच पूरी होने पर अदालत में चालान पेश किया गया।

मुकदमे के दौरान अदालत ने 18 गवाहों के बयान दर्ज किए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कारावास और ₹5,000 जुर्माने की सजा सुनाई। मामले की पैरवी सरकार की ओर से उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />