पौघाट–छावशा मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार,हादसे में चालक की मौत
पौघाट–छावशा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। निर्माण सामग्री ले जा रहा प्लांट मिक्सचर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 21-02-2026
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पौघाट–छावशा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। निर्माण सामग्री ले जा रहा प्लांट मिक्सचर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान चंबा निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
What's Your Reaction?



