प्रो कबड्डी में चयन पर अनिल जस्टा को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जासवी गांव के निवासी और होनहार कबड्डी खिलाड़ी अनिल जस्टा को प्रो कबड्डी लीग की प्रसिद्ध टीम यू मुंबा द्वारा ₹78 लाख रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि यह न केवल अनिल जस्टा और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है

Jun 2, 2025 - 19:36
 0  56
प्रो कबड्डी में चयन पर अनिल जस्टा को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने दी बधाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-06-2025
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जासवी गांव के निवासी और होनहार कबड्डी खिलाड़ी अनिल जस्टा को प्रो कबड्डी लीग की प्रसिद्ध टीम यू मुंबा द्वारा ₹78 लाख रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि यह न केवल अनिल जस्टा और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। पहाड़ी और सीमित संसाधनों वाले क्षेत्र से आकर राष्ट्रीय मंच पर इतनी बड़ी पहचान बनाना किसी साधारण उपलब्धि से कम नहीं है। यह सफलता समर्पण, मेहनत और अनुशासन का प्रतिफल है। 
उन्होंने कहा कि आज जब समाज के अनेक युवा नशे जैसी बुराइयों की ओर आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे में अनिल जस्टा जैसे खिलाड़ी प्रेरणा की एक जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और नीयत मजबूत हो, तो किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को एक दिशा और ऊर्जा देगी। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘खेलो इंडिया’ योजना का सकारात्मक प्रभाव अब देशभर में दिखने लगा है। यह योजना न केवल युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर रही है, बल्कि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को मंच और पहचान देने का काम भी कर रही है। 
अनिल जस्टा जैसे खिलाड़ियों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि देश की खेल नीति अब सही दिशा में आगे बढ़ रही है। बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा से युवाओं को नशे से दूर रखकर रचनात्मक और सशक्त दिशा में आगे बढ़ाने की रही है। खेलों को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों को सम्मान और संसाधन देना भाजपा की नीति का हिस्सा है। पार्टी का मानना है कि जब युवा सशक्त होंगे, तभी राष्ट्र भी सशक्त होगा। 
उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान किया कि वे अनिल जस्टा जैसे रोल मॉडल्स से प्रेरणा लें, नशे को त्यागें और खेलों व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें। इससे न केवल उनका शारीरिक और मानसिक विकास होगा, बल्कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण में भी सकारात्मक भूमिका निभा सकेंगे। बलदेव तोमर ने अंत में एक बार फिर अनिल जस्टा जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि भाजपा हमेशा ऐसे युवाओं के साथ खड़ी है जो मेहनत, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow