रोहड़ू में बम धमकी से हड़कंप, अदालत परिसर और SDM कार्यालय खाली

शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब भराड़ी रोड के समीप एक अज्ञात पोस्टर मिला। इसमें अदालत परिसर और SDM कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।

May 6, 2026 - 19:46
 0  14
रोहड़ू में बम धमकी से हड़कंप, अदालत परिसर और SDM कार्यालय खाली

शिमला 06 मई, 2026 : 

शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब भराड़ी रोड के समीप एक अज्ञात पोस्टर मिला। इसमें अदालत परिसर और SDM कार्यालय में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।

ASP शिमला सिटी मेहर पंवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोहड़ू स्थित अदालत परिसर और SDM कार्यालय को एहतियातन खाली करवा लिया। सुरक्षा के मद्देनज़र परिसर में खड़े सभी वाहनों को हटाया गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच चुका है।

ASP शिमला सिटी मेहर पंवार ने बताया कि पुलिस ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हैं। इस मामले में थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow