सोलन में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

सोलन जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा के समीप हुआ। मृतक की पहचान राजू, पुत्र सीता राम, निवासी गांव घलेरी, डाकघर लगदाघाट (तहसील नालागढ़) के रूप में हुई है

Jun 18, 2026 - 13:31
 0  13
सोलन में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

यंगवार्ता न्यूज सोलन 18 जून, 2026 : 

सोलन जिले में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर खेड़ा के समीप हुआ। मृतक की पहचान राजू, पुत्र सीता राम, निवासी गांव घलेरी, डाकघर लगदाघाट (तहसील नालागढ़) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बुधवार एक मोटरसाइकिल बद्दी-नालागढ़ मार्ग से गुजर रही थी, तभी खेड़ा के पास पहुंचते ही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मानपुरा पुलिस टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नालागढ़ भिजवाया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए हाईवे और आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ट्रक का हुलिया और नंबर ट्रैक करने के बाद पुलिस की एक टीम ने संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू किया। इसके बाद नालागढ़ ट्रक यूनियन के बाहर कड़ी नाकाबंदी कर ट्रक को सफलतापूर्वक रोक लिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी ट्रक चालक की पहचान लच्छो राम (पुत्र मुशद्दी राम), निवासी गांव भेलू, डाकघर सलोनी, तहसील सलोनी, जिला चंबा के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow