बिना तथ्यों के आरोप लगा रही भारतीय जनता पार्टी : सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता बिना तथ्यों के ही आरोप लगा रहे

Mar 19, 2026 - 16:05
 0  10
बिना तथ्यों के आरोप लगा रही भारतीय जनता पार्टी : सीएम सुक्खू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-03-2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता बिना तथ्यों के ही आरोप लगा रहे हैं. भाजपा नेताओं के पास अगर कोई सबूत हैं,तो उन्हें विधानसभा  पटल पर रखा जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कमर्शियल LPG की कमी को लेकर भी चिंता ज़ाहिर की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में भी के केंद्र सरकार के साथ बात कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा है। सदन में पेश किए गए अनुपूरक बजट को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार व्यवस्था परिवर्तन कर रही है. सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट पर धन लगाया है। 

नए प्रोजेक्ट को 30 फ़ीसदी अमाउंट के साथ ही शुरू किया जा रहा है. सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट की कमी नहीं आने दे रही. उन्होंने कहा कि RDG बंद होने की वजह से राज्य सरकार को नुक़सान हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिपकी-ला के रास्ते तिब्बत के साथ व्यापार शुरू होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए अथक प्रयास किये थे. किन्नौर तक 50 हज़ार सैलानी आए हैं. इसका फ़ायदा राज्य के पर्यटन कारोबार को मिल रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow