बिना दबाव के मतदान करें ग्रामीण , निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के लोगों से अपील

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से निर्भय और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिना किसी डर और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आयोग ने साफ किया है कि केवल उन्हीं मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश मिलेगा, जिनका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होगा। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रदेशभर में कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं

May 25, 2026 - 15:36
 0  10
बिना दबाव के मतदान करें ग्रामीण , निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के लोगों से अपील
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-05-2026

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने सभी मतदाताओं से निर्भय और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की है। राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिना किसी डर और प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आयोग ने साफ किया है कि केवल उन्हीं मतदाताओं को मतदान केंद्र में प्रवेश मिलेगा, जिनका नाम संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज होगा। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रदेशभर में कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 
इनमें 16,539 सामान्य, 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा हमीरपुर में एक और कांगड़ा में दो सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के लिए 8198 मतदान दल गठित किए गए हैं। आयोग के अनुसार पहले चरण में 26 मई को 1,293 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग के अनुसार प्रदेश में प्रधान, उप प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों सहित कुल 31182 पदों के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। 
इन चुनावों के लिए 7, 8 और 11 मई को नामांकन भरे गए थे, जिसमें कुल 86,204 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। जांच के दौरान 742 नामांकन रद्द किए गए। नाम वापसी के बाद 10,854 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव ने प्रदेश भर में 16539 सामान्य जबकि 3,554 संवेदनशील और 1,585 अति संवेदनशील केंद्र शामिल हैं। आयोग द्वारा इन केंद्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ियों को लेकर पुलिस प्रशासन को पहले से अलर्ट किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow