बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए 17 से  20 मार्च तक काउंसलिंग करवाएगा एचपीयू शिमला 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया

Mar 13, 2025 - 12:50
 0  42
बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए 17 से  20 मार्च तक काउंसलिंग करवाएगा एचपीयू शिमला 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      13-03-2025

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। जनवरी बैच के बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए यह काउंसलिंग विश्वविद्यालय के सभागार में 17 से 20 मार्च तक तक चलेगी। 

काउंसलिंग प्रक्रिया बीएड की 450 सीटों के लिए होगी, जिसके लिए कुल 580 आवेदन प्राप्त हुए हैं। काउंसलिंग के दौरान चयनित उम्मीदवारों को बीएड के पहले वर्ष के लिए 14,800 रुपये की फीस जमा करवानी होगी।

बीएड एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. कुलदीप सिंह कटोच ने बताया कि काउंसलिंग शेड्यूल और अन्य विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वीरवार को उपलब्ध करवा दी जाएगी। 17 मार्च को पहले दिन सभी वर्गों (जनरल, एससी, एसटी, पीएच, ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों की काउंसलिंग होगी। 

मेडिकल संकाय के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक, नॉन-मेडिकल संकाय के लिए 12 से 2 बजे तक और कॉमर्स संकाय के लिए 2:30 से 5 बजे तक काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को यूजी और पीजी में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के पास 45 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।

18 मार्च को आर्ट्स संकाय की सीटों के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में वह उम्मीदवार भाग लेंगे जिन्होंने क्वालीफाइंग एग्जाम में 62 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 19 मार्च को भी आर्ट्स संकाय की सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। इसमें 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। 

20 मार्च को फिर से आर्ट्स संकाय की सीटों के लिए काउंसलिंग होगी, जिसमें जनरल वर्ग के उम्मीदवारों के पास 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के पास 45 प्रतिशत या इससे अधिक अंक होने चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow