श्री विनय गुप्ता जी को भाजपा परिवार ने दी भावभीनी अंतिम विदाई
सिरमौर भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता श्री विनय गुप्ता के निधन से समूचा भाजपा परिवार शोकाकुल है। आज नाहन में उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान,भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नगरजनों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 18 सितंबर :

भाजपा की ओर से दिवंगत विनय गुप्ता जी के पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटकर उन्हें सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो गया और उपस्थित सभी लोगों ने नम आँखों से अपने प्रिय साथी को अंतिम विदाई दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि श्री विनय गुप्ता जी का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन संगठन और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। वे सरल, सहज, मिलनसार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध सदैव स्मरण किया जाएगा।
अंतिम यात्रा में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री विनय गुप्ता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
डॉ. बिंदल ने ने कहा कि दिवंगत विनय गुप्ता जी की स्मृतियाँ, उनका स्नेह और संगठन के प्रति उनका समर्पण सदैव भाजपा परिवार के हृदय में जीवित रहेगा।
What's Your Reaction?