भाजपा शिमला मंडल ने करसोग के लिए बर्तन किट की गाड़ी को दिखाई झंडी
भाजपा शिमला मंडल द्वारा करसोग विधानसभा क्षेत्र के क्षतिग्रस्त इलाकों के लिए 21 बर्तन किट भेजी गई। इस वाहन को शिमला शहर से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यह वाहन बस स्टैंड से करसोग के लिए गया। भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा की मंडी जिला के करसोग में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों के साथ शिमला शहरी विधानसभा का संपूर्ण परिवार खड़ा है।
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 08-07-2025
What's Your Reaction?



