भाषाओं के संगम से ही युवाओं में मर्यादा और मेलजोल से ही आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन की नींव सम्भव

संत निरंकारी मिशन द्वारा पांवटा साहिब में इंगलिश मिडियम समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में निरंकारी मण्डल दिल्ली गुरुग्राम से आये मुख्य वक्ता  अविनाश गर्ग ने विशाल निरंकारी परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि आज मानव भक्ति को अपनी सोच के मुताबिक परिभाषित करने में लगा है , जबकि सत्य कुछ और है। अज्ञानता वश हम जीवन में अंधेरा होने का प्रयास कर रहे हैं

Jul 12, 2026 - 17:34
 0  8
भाषाओं के संगम से ही युवाओं में मर्यादा और मेलजोल से ही आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन की नींव सम्भव

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  12-07-2026
संत निरंकारी मिशन द्वारा पांवटा साहिब में इंगलिश मिडियम समागम का आयोजन किया गया। इस समागम में निरंकारी मण्डल दिल्ली गुरुग्राम से आये मुख्य वक्ता  अविनाश गर्ग ने विशाल निरंकारी परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि आज मानव भक्ति को अपनी सोच के मुताबिक परिभाषित करने में लगा है , जबकि सत्य कुछ और है। अज्ञानता वश हम जीवन में अंधेरा होने का प्रयास कर रहे हैं। जब तक हम इस परमात्मा की जानकारी पूर्ण सतगुरु के द्वारा प्राप्त नहीं करते तब तक हम इस संसार की दौड़ में भागते रहते हैंं। उन्होंने कहा कि मिशन सत्य की आवाज को भिन्न भिन्न भाषाओं के माध्यम से जन जन तक यह संदेश पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज युवाएं ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से हम सभी तक पहुंचाने का प्रयास किया। 
आज का युवा बनावटी दुनिया की चकाचौंध की अंधी दौड़ व  कुसंगति की ओर जा रहा है, जहां केवल भटकना ही है , इन सब से बचने का एक ही उपाय है वह है परमात्मा के प्रति समर्पण व बड़ों का होश एवं युवाओं का जोश। नि:संदेह सतगुरू के इस दिव्य संदेश द्वारा इन्होंने उपस्थित युवा श्रद्धालुओं को सतगुरू की सोच के जीवन में गहराई से अपनाने की ओर प्रेरित किया और उन्हें आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। यह केवल तभी सम्भव है जब हम हर भाषाओं के संगम से युवाओं को अध्यात्मिकता की ओर प्रेरित कर इनमें मर्यादा और मिलवर्तन की नींव रखने में कामयाब होंगे व आध्यात्मिक व सामाजिक जीवन की नींव भी तभी संभव हो सकेगी। जोन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया ने कहा कि सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज आज युवाओं को सत्य की राह पर चलने का जो दिव्य संदेश दे रहीं हैं। 
 
 
 
 
वहीं विभिन्न मंचों के गठन द्वारा जैसे Forum for International Languages ( FIL ) विभिन्न भाषाओं के माध्यम से मिशन के संदेश को प्रचारित-प्रसारित करना। Nirankari Youth Symposium ( NYS ) जिसे निरंकारी युवा संगोष्ठी के नाम से भी संबोधित किया जाता है। युवाओं की प्रतिभा को उजागर करता है तथा निरंकारी संगीत एवं कला संस्थान (NIMA) की स्थापना संगीत के प्रति प्रेम को सभी के साथ साझा करने के लिए की गई है। अंत में निरंकारी मिशन की स्थानीय शाखा श्री पांवटा साहिब के मुखी एवं  ज्ञान प्रचारक सिया राम ने इस समागम में आये सैकड़ों युवा व स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद किया तथा विशेष रूप से निरंकारी सेवादल का जिन्होंने इस समागम को सुन्दर रूप प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow